मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > मैडोना का नया प्रेमी पोर्न स्टार
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
मैडोना का नया प्रेमी पोर्न स्टार
-वेबदुनिया डेस्क

मैडोना अपने नए प्रेमी को लेकर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के मिलने से कुछेक सप्ताहों पहले ही उनके नए प्रेमी ने एक पोर्न फिल्म में काम किया है। मैडोना का नया प्रेमी एक ब्राजीली मॉडल है और इसका नाम जीसस लुज है।

इस फिल्म में मैडोना के प्रेमी ने एक प्यार में निराश और शराबी बॉयफ्रेंड की भूमिका निभाई है। केबल टीवी के लिए बनी इस फिल्म में उसके साथ तीन सेक्सी और उत्तेजक सुंदरियाँ भी हैं जिनके अन्य दूसरे लोगों के साथ बहुत ही लंबे-लंबे अंतरंग दृश्‍य हैं और इस बीच बीस वर्षीय जीसस (जो फिल्म में डियागो बना है) इतना अधिक शराब पिए है कि उसकी कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है कि उसके साथ मर्द और औरतें क्या कर रहे हैं।

लंदन में यह खबर तब फैली जब वे अपने बच्चों के साथ यहाँ क्रिसमस की छुट्‍टियाँ मनाने आई थीं। वे यहाँ अपने पूर्व पति गाय रिची से भी मिलीं लेकिन वे तनावग्रस्त, भावुक और अपनी पचास साला उम्र के बराबर ही दिखीं। लंदन में प्रवास के दौरान उन्होंने अपने बेटों की जिम्मेदारी गाय को सौंप दी। उनके साथ आठ वर्षीय रोको और तीन वर्षीय डेविड बांडा भी आए हैं।

लंदन स्थित सूत्रों का कहना है कि गाय और मैडोना ने साथ-साथ कब्बालाह बैठक में भाग लिया लेकिन दोनों के बीच में ज्यादा बातचीत नहीं हुई और दोनों की एक दूसरे के प्रति निगाहें ठंडी बनी रहीं। इतना ही नहीं, लंदन के लोकांठा रेस्तराँ में जब वे अपने साथियों ग्वांथ पाल्ट्रो और क्रिस मार्टिन के साथ भोजन के लिए गईं तब भी वे परेशान दिखीं।

समझा जाता है कि अपने नए प्रेमी के पोर्न स्टार होने के खुलासे के बाद से मैडोना की मानसिक हालत पूरी तरह संतुलित नहीं है लेकिन उनके निकटवर्ती लोगों का कहना है कि वे उसके प्यार में पड़ गई हैं। हालाँकि इस शो के बारे में ‍इसके डायरेक्टर केंडी सैलेस का कहना है कि फिल्म में उसने बहुत अच्छी भूमिका निभाई है और आला दर्जे का काम किया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
इसराइली हवाई हमले में 307 लोग मारे गए
हनीफ से माफी माँगे ऑस्ट्रेलियाई सरकार-ब्लीघ
बांग्लादेश में मतदान शुरू
रोम्पी बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री मनोनीत
बॉलीवुड के लिए पसंदीदा लोकेशन 'न्यूकैसिल'
गठबंधन सेना में कनाडा के 106 सैनिक मरे