क्वींसलैण्ड के प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार को जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए निर्दोष भारतीय डॉक्टर मोहम्मद हनीफ से माफी माँगनी चाहिए।
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में विफल कार हमले के सिलसिले में गलत तरीके से हिरासत में लिए गए हनीफ को निष्पक्ष जाँच में निर्दोष करार दिया गया है।
क्वींसलैण्ड के प्रधानमंत्री अन्ना ब्लीघ ने कहा कि यह केविन रड सरकार की जिम्मेदारी है कि वह हनीफ से माफी माँगे, क्योंकि सरकार के कृत्य की जिम्मेदारी कोई सरकार ही लेती है। मोहम्मद हनीफ पिछले वर्ष गिरफ्तारी से पहले क्वींसलैण्ड में ही काम कर रहा था।
उन्होंने कहा कि हालाँकि हनीफ को पिछली जॉन हॉवर्ड सरकार के शासनकाल में उस त्रासदी से गुजरना पड़ा था फिर भी वर्तमान रड सरकार को उससे माफी माँगना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह मामला संघीय सरकार के समक्ष है, लेकिन मैं समझता हूँ कि जब किसी व्यक्ति के साथ उचित व्यवहार नहीं किया जाता है तो यह व्यावहारिक चीज है, जिसे किया जाना चाहिए। |