ऑस्ट्रेलिया के जाने-माने अभिनेता ह्यूज जैकमैन अगले वर्ष फरवरी में होने वाले ऑस्कर समारोह की मेजबानी करेंगे।
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंस की एक प्रवक्ता लिसली अंगेर ने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई फिल्मों के रोमांटिक हीरो जैकमैन फिल्म उद्योग के इस सबसे बड़े पुरस्कार समारोह की मेजबानी करेंगे।
जैकमैन तीन बार थिएटर टोनी अवॉर्ड्स की मेजबानी कर चुके हैं। पिछले महीने ही पीपुल मैगजीन ने जैकमैन को दुनिया के जीवित सबसे सेक्सी पुरुष खिताब के लिए नामित किया है।
इससे पहले पिछले वर्ष कॉमेडियन जॉन स्टीवेर्ट ने ऑस्कर समारोह की मेजबानी की थी। ऑस्कर पुरस्कार 22 फरवरी को दिए जाएँगे। |