मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > अजहर मसूद पर कार्रवाई नहीं-पाकि‍स्‍तान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अजहर मसूद पर कार्रवाई नहीं-पाकि‍स्‍तान
पाकिस्तान ने कहा कि वह जैश-ए-मोहम्मद के संस्थापक मौलाना मसूद अजहर के खिलाफ तब तक कोई कार्रवाई नहीं करेगा, जब तक कि भारत मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों में उनके शामिल होने का ठोस प्रमाण नहीं देता।

अजहर, टाइगर मेमन और दाउद सहित कई अपराधियों और आतंकवादियों को भारत को सौंपे जाने की माँग पर पाकिस्तान के गृहमंत्री रहमान मलिक ने कहा कि जैश का संस्थापक पाकिस्तान का नागरिक है और इस समय पाकिस्तान में है।

मलिक ने कहा कि मुंबई हमलों में शामिल होने का जब तक भारत कोई ठोस प्रमाण नहीं देता अजहर मसूद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि दाउद इब्राहिम और टाइगर मेमन भारत के नागरिक हैं और पाकिस्तान में नहीं हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
भारत ने पाक के लिए कड़े किए वीजा नियम
फिर रूस के राष्ट्रपति बनेंगे पुतिन!
आतंक से लड़ाई में रूस भारत के साथ
भारत को बिना शर्त मदद करे पाक-राइस
अमेरिकी काउंटी में ओबामा दिवस
सबसे खतरनाक मुल्क बना पाकिस्तान