मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > सबसे खतरनाक मुल्क बना पाकिस्तान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
सबसे खतरनाक मुल्क बना पाकिस्तान
अमेर‍िका में जारी की गई एक खास रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान वैश्विक सुरक्षा के लिए दुनिया का सबसे खतरनाक मुल्क बन चुका है और अगर विश्व बिरादरी ने इस पर गौर नहीं किया तो आने वाले पाँच सालों में यहाँ पनप रहे आतंकवादी परमाणु और जैविक हथियारों से दुनिया के किसी भी हिस्से में कहर बरपाने में सक्षम हो जाएँगे।

मुंबई में अब तक के सबसे भयानक हमले के बाद अमेरिकी संसद में पेश की गई इस रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।

पाकिस्तानी अखबार द न्यूज में आज इस रिपोर्ट के हवाले से कहा गया कि पाकिस्तान की जमीन पर पनप रही दहशतगर्दों की पौध 2013 तक इतनी खतरनाक हो जाएगी कि यह दुनिया के किसी भी देश पर परमाणु या जैविक हथियारों का इस्तेमाल करने में नहीं हिचकेगी।

उल्लेखनीय है कि छह माह पहले अमेरिकी संसद की पहल पर दोनों सर्वदलीय आयोग द्वारा वर्ल्ड एट रिस्क नाम से तैयार की गई इस रिपोर्ट को गत मंगलवार को कांग्रेस को सौंपा गया।

छह महीने के शोध पर आधारित इस रिपोर्ट में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा को आगाह किया गया है कि अमेर‍िकी सुरक्षा की अभेद्य दीवार अब कमजोर पड़ रही है।

व्हाइट हाउस की ओर से बताया गया कि इस रिपोर्ट को कल राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जोसेफ बिदेन को सौंपा गया। रिपोर्ट में पाकिस्तान और ईरान में व्यापक विनाश वाले हथियारों तथा आतंकवाद के तेजी से प्रसार तथा दुनियाभर में जैव तकनीकी उद्योगों की लचर सुरक्षा को सबसे खतरनाक और चिंता का विषय बताया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार यद्यपि पाकिस्तान आतंकवाद की लड़ाई में अमेर‍िका का करीबी सहयोगी है, लेकिन इसके सीमावर्ती इलाकों में पाक सरकार का कमजोर नियंत्रण, जबरदस्त राजनीतिक अस्थिरता और परमाणु शक्ति सम्पन्न देश भारत का पड़ोसी होना इस देश को वैश्विक सुरक्षा की दृष्टि से सबसे कमजोर कड़ी बनाना है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में आतंकवाद और व्यापक विनाश वाले हथियारों की बड़े पैमाने पर मौजूदगी के कारण अमेरिका भी बड़े आतंकवादी हमले की आशंका से अछूता नहीं है।

खुफिया सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि अमे‍रिका पर परमाणु या जैविक हथियारों से भी आतंकवादी हमले का खतरा है।

रिपोर्ट लिखने वाले पूर्व अमेर‍िकी सांसद बॉब ग्राहम ने सीएनएन को बताया कि शोधपरक तथ्यों के आधार पर पाकिस्तान को आतंकवाद रूपी भयानक तूफान का केन्द्र बिंदु कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा।

इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि आतंकवादी जिस गति से परमाणु और जैविक हथियार पाने में सक्षम हो रहे हैं उससे उत्पन्न आसन्न खतरे से निपटने में अमेर‍िका भी फिलहाल पूरी तरह से तैयार नहीं है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ब्रिटनी के पूर्व पति को जेल भेजा
अब भी करता हूँ ब्रिटनी की फिक्र-फेड्रेलीन
उत्तरी जापान में भूकंप के झटके
सुमात्रा में फिर आ सकता है भीषण भूकंप
साँप भी हुआ तकनीक का मुरीद
मिशेल की ड्रेस पर डिजाइनरों की नजर