मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > नशे से एक साल में 30 हजार लोगों की मौत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
नशे से एक साल में 30 हजार लोगों की मौत
रूस में मादक पदार्थों के सेवन के कारण हर वर्ष 30 हजार से अधिक लोगों की मौत होती है। रूस की मादक पदार्थ निरोधक इकाई के अनुसार यह संख्या यूरोपीय संघ के देशों में मादक पदार्थों के सेवन से होने वाली मौतों से आठ गुना अधिक है।

फेडेरल ड्रग कंट्रोल सर्विस ऑफ द रसियन फेडेरशन (एफएसकेएन) का अनुमान है कि 1991 में सोवियत संघ के पतन के बाद से रूस में मादक पदार्थों के सेवन और इससे होने वाली मौतों में बढ़ोतरी हुई है। अब यह आँकड़ा यूरोपीय संघ में होने वाली मौतों का आठ गुना है।

एफएसकेएन के निदेशक विक्टर इवानोव के बयान के हवाले से इंटरफैक्स ने कहा है कि मादक पदार्थों के सेवन से हर वर्ष देश में 30 हजार लोगों की मौत होती है जिनमें युवाओं की प्रमुखता है।

इवानोव के अनुसार वर्ष 2007 में 78 हजार से अधिक लोग मादक पदार्थों के नशे के आदी थे, जबकि 2006 में यह संख्या 70 हजार थी। उनके अनुसार 90 फीसदी लोगों ने अफगानिस्तान से आयातित मादक पदार्थों का सेवन किया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पत्रकारों को दुश्मन समझते थे निक्सन
ब्रिटनी के पूर्व पति को जेल भेजा
अब भी करता हूँ ब्रिटनी की फिक्र-फेड्रेलीन
उत्तरी जापान में भूकंप के झटके
सुमात्रा में फिर आ सकता है भीषण भूकंप
साँप भी हुआ तकनीक का मुरीद