पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स के पूर्व पति जैसन अलेक्जेंडर को शराब पीकर गाड़ी चलाने के कारण गिरफ्तार किया गया है। उन्हें 10 दिनों के लिए जेल भेज दिया गया है।
वर्ष 2004 की शुरुआत में केवल 55 घंटे के लिए ब्रिटनी ने अलेक्जेंडर से विवाह किया था। यूएस स्टार पत्रिका ने खबर दी है कि वर्ष 2006 में शराब के नशे में गाड़ी चलाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुनर्वास कार्यक्रम जाने में विफल रहने पर उन्हें जेल भेजा गया है। अलेक्जेंडर को यह सजा उस समय सुनाई गई है जब उनकी पूर्व पत्नी ब्रिटनी ने बुधवार को ही अपना 27वाँ जन्मदिन मनाया है और उनका नया एलबम सर्कस अमेरिका में शीर्ष एलबमों में शुमार होने को अग्रसर है। |