मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > अब भी करता हूँ ब्रिटनी की फिक्र-फेड्रेलीन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अब भी करता हूँ ब्रिटनी की फिक्र-फेड्रेलीन
पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स से तलाक के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उनके पूर्व पति केविन फेड्रेलीन ने कहा कि उन्हें अब भी ब्रिटनी की फिक्र रहती है और े चाहते हैं कि उनकी पूर्व पत्नी कामयाबी की नई बुलंदियों को छए।

वर्ष 2006 में तलाक के बाद ब्रिटनी से अलग हुए फेड्रेलीन को शादी टूटने का ज्यादा जिम्मेदार ठहराया जाता है। साथ ही ब्रिटनी की गिरती लोकप्रियता भी इसका एक कारण मानी जाती है।

पीपुल मैगजीन को दिए गए साक्षात्कार में दो साल पहले ब्रिटनी से अलग होने का जिक्र करते हुए फेड्रेलीन ने कहा कि मैं अब भी ब्रिटनी को लेकर बहुत फिक्रमंद हूँ, क्योंकि मैं उसका ख्याल रखता हूँ। वह मेरे बच्चों की माँ है।

उन्होंने कहा कि उसके साथ नहीं होने का मतलब यह नहीं है कि मैं उससे प्यार नहीं करता। मैं चाहता हूँ कि वह हमेशा खुश रहे और वह करे जो वह करना चाहती है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
उत्तरी जापान में भूकंप के झटके
सुमात्रा में फिर आ सकता है भीषण भूकंप
साँप भी हुआ तकनीक का मुरीद
मिशेल की ड्रेस पर डिजाइनरों की नजर
पाकिस्तान की मदद करेगा तालिबान
पाक में हवाई हमला, 30 आतंकी ढेर