मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > साँप भी हुआ तकनीक का मुरीद
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
साँप भी हुआ तकनीक का मुरीद
तकनीक सिर्फ मनुष्यों को ही पसंद नहीं है बल्कि साँप भी इसके मुरीद हैं।

द ऑस्ट्रेलियन में छपी रिपोर्ट के अनुसार न्यू साउथ वेल्स में एक दंपति के आवास का प्रिंटर जाम हो गया। उन्होंने पाया कि प्रिंटर के भीतर एक मीटर लंबा साँप उसमें लिपटा हुआ है।

प्रचार अधिकारी के तौर पर काम करने वाली मैरी मैथ्यूज हर महीने न्यूज लेटर छापती हैं। उनके संगठन के सचिव न्यूज लेटर के लिए जब लिफाफा छापने गए तो प्रिंटर से कुछ भी नहीं निकला।

उन्होंने देखा कि एक साँप आराम से प्रिंटर के भीतर कुंडली मारे पड़ा है, जिस कारण कागज जाम हो गया है। बहरहाल वहाँ से हटने को अनिच्छुक साँप को उन्होंने किसी तरह हटाया।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मिशेल की ड्रेस पर डिजाइनरों की नजर
पाकिस्तान की मदद करेगा तालिबान
पाक में हवाई हमला, 30 आतंकी ढेर
लुटेरों ने यमन का जहाज छोड़ा
पाकिस्तान होगा अमेरिका पर अगले हमले का स्रोत
भारत के समर्थन में उतरा 'पाकिस्तानी समूह'