नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा अगले माह जब शपथ लेंगे तो उस समारोह में अमेरिका की प्रथम महिला कौन-सी ड्रेस पहनें, इसे लेकर मिशेल ओबामा की मदद के लिए शीर्ष फैशन डिजाइनरों में इन दिनों होड़ लग गई है।
महिलाओं की ड्रेस इंडस्ट्री पर नजर रखने वाले वीमेंस वियर डेली ने बुधवार को डिजाइनर मार्क जैकब्स, डीवी फ्रस्तेनबर्ग, क्रिश्चियन लेक्रो और कार्ल लेजरफेल्ड द्वारा डिजाइन किए गए 34 स्केच प्रकाशित किए थे।
इन ड्रेसों में जैकेट-स्कर्ट के कॉम्बिनेशन से लेकर गाउन तक शुमार हैं। ऑस्कर डे ला रेंता ने तो ओबामा दंपति की पुत्रियों की ड्रेस के भी स्केच तैयार किए हैं।
वीमेंस वियर डेली के अनुसार पिछले दो सप्ताह से अमेरिका की ड्रेस इंडस्ट्री में बहस चल रही है कि ओबामा को क्या पहनना चाहिए। |