पाकिस्तान में बुधवार को एक हवाई हमले में करीब 30 इस्लामी आतंकवादी मारे गए और अफगान सीमा के निकट उत्तर पश्चिम में एक आत्मघाती हमले में तीन सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई।
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हमारे पास हवाई हमले में 25 से 30 आतंकवादियों के मारे जाने और कई आतंकवादियों के घायल होने के समाचार हैं।
इस बीच देश के सूबा-ए-सरहद में एक सैन्य काफिले को निशाना बनाकर किए गए फिदायीन कार बम हमले में तीन सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई।
पेशावर से 32 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में मोहमंद एजेंसी में अर्धसैनिक बल फ्रंटियर कोर के एक काफिले को निशाना बनाकर एक फिदायीन हमलावर ने अपनी कार में विस्फोट कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमले के बाद वाहन में आग लग गई तथा तीन जवान और एक नागरिक मारे गए हैं। |