मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > भारत के समर्थन में उतरा 'पाकिस्तानी समूह'
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
भारत के समर्थन में उतरा 'पाकिस्तानी समूह'
पाकिस्तान के टेलीविजन चैनलों पर नियमित रूप से भारत विरोधी टॉक शो आयोजित किए जा रहे हैं और साइबर स्पेस में भारत विरोधी ब्लॉग लिखे जा रहे हैं, लेकिन हाल ही में बना एक पाकिस्तानी वेब समूह भारत विरोधी मानसिकता से लड़ने में लगा है, जिससे ताजा हवा की एक नई लहर चली है।

सोशल नेटवर्क 'फेसबुक' पर दुनिया भर से इस नए समूह के लगभग एक हजार 803 लोग पहले ही अपना पंजीकरण करा चुके हैं, जो पूर्व में बने समूह 'इंडिया स्टॉप ब्लेमिंग पाकिस्तान फॉर टेरर इन इंडिया' का मुकाबला कर रहे हैं।

तीस साल के ब्लॉगर मोहम्मद रियाज ने सुराह कुरान की आयत का हवाला देकर मुम्बई में हुए आतंकवादी हमलों की निन्दा की है और कहा है यदि कोई किसी की हत्या करता है तो वह पूरी मानवता की हत्या करता है और यदि कोई किसी की जान बचाता है तो वह पूरी मानवता की जान बचाता है।

फेसबुक पर एक और ब्लॉगर फारूक महबूब खान ने आश्चर्य व्यक्त किया है कि पाकिस्तान मुम्बई के कत्लेआम पर सहानुभूति भरा रवैया क्यों नहीं दिखा सकता।

उसने पूछा है कि हम हर समय इतने आक्रामक क्यों होते हैं। यदि भारत ने जाँच में सहयोग के लिए आग्रह किया है तो हम क्यों आईएसआई प्रमुख को भारत नहीं भेज सकते। हमें इस मामले में भारत को हरसंभव मदद मुहैया करानी चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
शाहरुख ने दिया सम्मान के लिए धन्यवाद
भारत को आतंकी नहीं देगा पाक-जरदारी
प्रतिबंध के बाद भी मंदिर ढहाया
संरा अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार-बान
पत्नी को मारकर भारतीय डॉक्टर ने खुदकुशी की
अब मलेशियाई गुपचुप सुखाएँगे कपड़े