मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > प्रतिबंध के बाद भी मंदिर ढहाया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
प्रतिबंध के बाद भी मंदिर ढहाया
वैकल्पिक स्थान आवंटित किए बगैर मंदिर तोड़ने पर मंत्रालय के प्रतिबंध के बावजूद राजधानी कुआलालंपुर में नगर प्रशासन ने 15 साल पुराने एक मंदिर को तुड़वा दिया।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार प्रशासन ने मंगलवार को सेपुतेह के तमन देसा में एक मंदिर को तुड़वा दिया, जिससे हिंदू समुदाय में गुस्सा व्याप्त है। वह मंदिर के तोड़े जाने पर सवाल कर रहे हैं।

रिपोर्टों के अनुसार कुआलालंपुर सिटीहाल प्रशासन ने अक्टूबर माह में ही इस कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किया था और मंदिर की दीवार पर इस संबंध में एक संदेश चिपका दिया था। नोटिस मंदिर प्रशासन को नहीं सौंपा गया था।

भारतीय मूल के अग्रणी नेता एवं मलेशियन इंडियन कांग्रेस सैमी वेलू ने नगर प्रशासन पर प्रहार करते हुए उससे इस कार्रवाई के बारे में सफाई माँगी है। वेलू ने आगाह किया है कि वे निजी स्तर पर इस मुद्दे को मलेशियाई प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी के समक्ष उठाएँगे।

उपसंघीय क्षेत्र मंत्री एम सरवनन ने कहा कि वे मंदिर ढहाए जाने से दु:खी हैं और आज संघीय क्षेत्र मंत्री दातुक जुलहसनैन रफीक से मुलाकात करेंगे। सरवनन ने कहा कि संघीय क्षेत्रमंत्री के साथ मेरी समझ बनी है कि बिना कोई वैकल्पिक स्थल दिए बिना किसी मंदिर को तोड़ा नहीं जाएगा।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
संरा अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार-बान
पत्नी को मारकर भारतीय डॉक्टर ने खुदकुशी की
अब मलेशियाई गुपचुप सुखाएँगे कपड़े
मुंबई हमलों में पाक संगठन का हाथ!
इराक में बम धमाके, 14 मृत
थाईलैंड के प्रधानमंत्री का इस्तीफा