मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > संरा अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार-बान
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
संरा अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार-बान
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने मंगलवार को प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह को फोन करके पिछले सप्ताह मुंबई में हुए जबरदस्त आतंकवादी हमलों के गुनाहगारों को उनके अंजाम तक पहुँचाने की जरूरत पर जोर दिया।

बान ने हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना और घायलों के प्रति हमदर्दी का इजहार किया। उन्होंने साथ ही कहा कि आतंकवाद के विश्वव्यापी खतरे से निबटने में संयुक्त राष्ट्र अग्रणी भूमिका निभाने को कटिबद्ध है।

बान के प्रवक्ता ने एक बयान में जारी कर बताया कि डॉ. सिंह और बान इस बात पर सहमत थे कि हमलों के गुनाहगारों को उनके अंजाम तक पहुँचाना निहायत जरूरी है और इसके लिए सभी देशों को पूरा सहयोग करना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव और सुरक्षा परिषद ने हमलों के तुंरत बाद बयान जारी करके इस घटना की कड़ी भर्त्सना की थी। इन हमलों में 183 लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
पत्नी को मारकर भारतीय डॉक्टर ने खुदकुशी की
अब मलेशियाई गुपचुप सुखाएँगे कपड़े
मुंबई हमलों में पाक संगठन का हाथ!
इराक में बम धमाके, 14 मृत
थाईलैंड के प्रधानमंत्री का इस्तीफा
पाक का संयुक्त तंत्र बनाने का प्रस्ताव