मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > पत्नी को मारकर भारतीय डॉक्टर ने खुदकुशी की
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
पत्नी को मारकर भारतीय डॉक्टर ने खुदकुशी की
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक खुदकुशी समझौते के तहत गंभीर रूप से रोगी पत्नी की जान लेने की बात कबूलने वाले एक भारतीय डॉक्टर ने अपनी भी जान दे दी।

पुलिस ने बताया कि 68 वर्षीय डॉ. राजशेखर शाम का शव कल न्यूयॉर्क के फ्लोवर हिल में उनके घर में पाया गया। उन्होंने कैंसर से पीड़ित 69 वर्षीय पत्नी लुसिला की 11 नंवबर को जान ले ली थी।

पुलिस ने राजशेखर को बेहोशी की हालत में चाकू के साथ पाया था तथा उनके हाथ गर्दन एवं पेट पर जख्म के निशान थे, जबकि उनकी पत्नी मर चुकी थी।

डॉ. राजशेखर एक सेवानिवृत रेडियोलाजिस्ट (विकिरण चिकित्सक) थे। घटना के बाद उन्होंने अदालत को अपनी पत्नी के साथ खुदकुशी समझौते के बारे में बताया। उन्होंने अदालत से कहा कि लुसिला की जिन्दगी सिर्फ कुछ सप्ताह ही बची थी, इसलिए उन दोनों ने एक खुदकुशी समझौता किया था क्योंकि वे एक दूसरे के बिना जीना नहीं चाहते थे।

लुसिला ने खुद को चाकू घोंपने की कोशिश की, लेकिन यह वार इतना घातक नहीं था कि उनकी मौत हो सके, इसलिए राजशेखर ने खुद को चाकू मारने से पहले अपनी पत्नी की खुदकुशी में मदद की।

खुदकुशी के बारे में फैसला ले लेने के बाद दंपती ने एक वकील से संपर्क कर अपनी वसीयत को बदलते हुए मद्रास विश्वविद्यालय तथा नेचर कंर्जेवनसीज साउथ फोर्क (शेलटर) आइसलैंड संस्थान को आधी-आधी संपत्ति दे दी।

राजशेखर को इस विश्वविद्यालय से विशेष तौर पर लगाव था क्योंकि उन्होंने वहाँ औषधि विज्ञान की पढ़ाई की थी। दंपति संतान विहीन थे तथा यहाँ उनका कोई रिश्तेदार भी नहीं था।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
अब मलेशियाई गुपचुप सुखाएँगे कपड़े
मुंबई हमलों में पाक संगठन का हाथ!
इराक में बम धमाके, 14 मृत
थाईलैंड के प्रधानमंत्री का इस्तीफा
पाक का संयुक्त तंत्र बनाने का प्रस्ताव
गर्भवती नहीं है एंजलिना जोली