मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > अब मलेशियाई गुपचुप सुखाएँगे कपड़े
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अब मलेशियाई गुपचुप सुखाएँगे कपड़े
मलेशिया के नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने कपड़ों को सार्वजनिक तौर पर ऐसी जगहों पर न सुखाएँ जहाँ वे लोगों की नजर में आते हों क्योंकि इससे देश के शहरों की छवि मलिन होती है।

उपप्रधानमंत्री नजीब रजाक ने कहा है कि ऊँची इमारतों पर कपड़ों को सुखाने के संबंध में स्थानीय अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए जाएँगे और इसे अगले साल से लागू किया जाएगा।

खबरों में उनके हवाले से कहा गया है कि जहाँ-तहाँ कपड़ों को अव्यवस्थित ढंग से सुखाने से देश के शहरों की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

उन्होंने कहा कि यदि दिशा-निर्देश अप्रभावी होते हैं तो सरकार मौजूदा कानूनों में संशोधन पर विचार करेगी ताकि आदेश को प्रभावी तरीके से लागू किया जा सके।

कपड़े सुखाने पर रोक के संबंध में लोगों को सूचित करने की जवाबदेही स्थानीय अधिकारियों की होगी। इन अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि बिल्डर नए अपार्टमेंट और फ्लैटों में कपड़े सुखाने के लिए समुचित स्थान उपलब्ध कराएँ।

रिपोर्टों के अनुसार बिल्डरों को मौजूदा ऊँची इमारतों की प्रत्येक इकाई में कपड़े सुखाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी। उपप्रधानमंत्री ने कहा कि सड़कों के किनारे लगे बिलबोर्ड्स भी नियमित आकार में होने चाहिए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
मुंबई हमलों में पाक संगठन का हाथ!
इराक में बम धमाके, 14 मृत
थाईलैंड के प्रधानमंत्री का इस्तीफा
पाक का संयुक्त तंत्र बनाने का प्रस्ताव
गर्भवती नहीं है एंजलिना जोली
अमेरिका पर जैविक हमले का खतरा