इराक में बुधवार को हुए बम धमाकों में 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि उत्तरी शहर मोसुल में एक प्राथमिक विद्यालय के निकट एक बाजार में हुए बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि दक्षिण बगदाद के हिल्ला में सेना के जवानों को निशाना बनाकर सड़क किनारे किए गए एक बम विस्फोट में पाँच सैनिको की मौत हो गई।
उत्तरी शहर ताल अफार में एक कार बम विस्फोट में पाँच लोगों की मौत हो गई और पाँच बच्चों समेत 30 घायल हो गए। |