थाईलैंड की एक संवैधानिक अदालत द्वारा चुनाव में जालसाजी के लिए तीन सत्तारूढ़ शीर्ष पार्टियों को भंग किए जाने के बाद प्रधानमंत्री सोमचाई वांगसावत ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने यहाँ के दो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों का घेराव वापस ले लिया।
सुवर्णभूमि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और डॉन मुआंग घरेलू हवाई अड्डे पर पिछले एक हफ्ते से प्रदर्शनकारियों द्वारा कब्जा किए जाने के कारण अधिकारी विमान सेवा बंद करने को बाध्य हो गए थे। इस कारण तीन पर्यटकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
अधिकारियों ने आज संकेत दिया कि शुक्रवार से सुवर्णभूमि हवाई अड्डे से आंशिक तौर पर परिचालन होने लगेगा जबकि कुछ मालवाहक विमानों ने आज उड़ान भरी। अदालत ने वांगसावत के राजनीति करने पर पाँच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया। |