अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने अपने गर्भवती होने के बारे में मीडिया में लगातार आ रही खबरों का खंडन किया है।
हाल ही में जोली एक कसा हुआ परिधान पहने हुए नजर आईं, जिसमें उनकी छरहरी काया साफ नजर आ रही थी।
इससे पहले एक अमेरिकी पत्रिका ने दावा किया था कि जोली को तीन माह का गर्भ है, लेकिन उनके प्रवक्ता ने बाद में इस खबर का खंडन कर दिया।
डेली मेल में प्रकाशित एक खबर में कहा गया है कि चार माह पहले जुड़वाँ बच्चों को जन्म दे चुकी जोली ने चुस्त परिधान पहनकर अपनी छरहरी काया दिखाई और गर्भवती होने संबंधी अटकलों को विराम दे दिया। |