मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > अमेरिका पर जैविक हमले का खतरा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजिएयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरिका पर जैविक हमले का खतरा
एक द्विपक्षीय आयोग ने खबरदार किया है कि 2013 तक आतंकवादी अमेरिका पर परमाणु या जैविक हमला कर सकते हैं।

नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति जो बिडेन को मंगलवार को ब्रीफ की गई अपनी अध्ययन रिपोर्ट में जनसंहार हथियार प्रसार एवं आतंकवाद निरोध आयोग ने कहा है कि अगले साल अमेरिका की बागडोर संभाल रही ओबामा सरकार को आतंकवादियों की ओर से छेड़े गए किसी विषाणु युद्ध से निबटने के लिए अपने प्रयास मजबूत करने चाहिए और इस तरह के युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।

फ्लोरिडा के पूर्व सीनेटर बॉब ग्राहम एवं मिसोरी के पूर्व सीनेटर जिम टैलेंट के नेतृत्व वाले आयोग ने अपनी रिपोर्ट में आगाह किया है कि सुरक्षा का हमारा अंतर बढ़ नहीं रहा है, सिकुड़ता जा रहा है। द्विपक्षीय आयोग की यह रिपोर्ट बुधवार को सार्वजनिक रूप से जारी की जाएगी।

आयोग ने नई सरकार से कहा है कि वह परमाणु और जैविक हथियारों के प्रसार से निबटने पर अमेरिकी खुफिया और विदेश नीति के समन्वय के कार्य के लिए खास तौर पर राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) में एक अधिकारी को नियुक्त किया जाए।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ब्रिटनी को और बच्चों की चाह
माँ के लिए रोते हुए मोशे इसराइल रवाना
ब्रिटिश भारतीयों ने पीड़ितों के लिए की प्रार्थना
ओल्मर्ट ने की भारतीय कमांडो की तारीफ
पाकिस्तान दुनिया के लिए सिरदर्द-अलब्राइट
जाँच में भारत की सहायता करे पाक