अरिजोना की वेधशाला से एक उल्कापिंड देखा गया है, जो किसी भी समय अफ्रीकी देश सूडान या उसके आसपास गिर सकता है।
अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का कहना है कि उल्कापिंड से कोई खतरा नहीं होने वाला, क्योंकि यह गिरने से पहले ही भस्म हो जाएगा। उल्कापिंड की परिधि एक से पाँच मीटर तक की होती है।
हार्वर्ड के मैसाच्यूसेट्स के अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यूनियन के क्षुद्र ग्रहों के सेंटर के निदेशक डॉ. टिमोथी स्पाहर ने कहा कि हम इस बात से उत्साहित हैं कि पहली बार अंतरिक्ष से किसी वस्तु के पृथ्वी पर गिरने की भविष्यवाणी की गई है।
स्पाहर ने कहा कि हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि इससे किसी किस्म का कोई खतरा नहीं है। कल ही देखा गया कि यह उल्कापिंड गिरने से पहले आग के बड़े से गोले में तब्दील हो जाएगा। वैज्ञानिकों ने कहा कि इसे पूर्वी अफ्रीका से देखा जा सकेगा तथा यह सूडान के ऊपर वातावरण में भस्म हो जाएगा। |