मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > घटिया राजनीति कर रहे हैं मैक्‍केन-ओबामा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
घटिया राजनीति कर रहे हैं मैक्‍केन-ओबामा
अमेरि‍की राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार जॉन मैक्केन की तल्ख टिप्पणियों से आजिज डेमोक्रेट उम्मीदवार बराक ओबामा ने जवाबी हमला बोलते हुए कहा है कि देश को आर्थिक संकट से उबारने के उपाय तलाशने के बजाय मैक्केन चरित्र हनन की घटिया राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

ओबामा ने उत्तरी कैरोलीना के ऐशविले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीनेटर मैक्केन और उनके सहयोगी आपको इन बातों में उलझाकर आर्थिक संकट के मुख्य मुद्दे से ध्यान हटाने की चाल चल रहे हैं। इनकी सारी कोशिश हमारे चुनाव प्रचार को मात देने मे लगी है न कि देश को ऊपर उठाने में।

उन्होंने कहा कि देश 1930 की महान आर्थिक मंदी के बाद से अब तक के सबसे गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है। ऐसे में महाशय मैक्केन इस मुख्य पृष्ठ को पलटकर कोई और तस्वीर दिखाना चाह रहे हैं।

डेमोक्रेट नेता ने कहा कि ऐसा वे लोग करते हैं जो हालात से वाकिफ नहीं होते और जिनके पास कुछ सही सोचने-समझने की अक्ल तथा समय दोंनो की कमी होती है।

हाल के चुनाव सर्वेक्षण में ओबामा को मिल रही बढ़त से बौखलाए मैक्केन और उपराष्ट्रपति पद की उनकी साथी सारा पालिन ने ओबामा पर तीखे प्रहार शुरू कर दिए हैं।

पालिन तो यहाँ तक कह गईं कि ओबामा कें आतंकवादियों के साथ दोस्ताना रिश्ते हैं। हालाँकि ओबामा ने इसके जवाब में कहा कि पालिन गंदी राजनीति कर रही हैं और उनके ये आरोप सरासर झूठे और निराधार हैं।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
ईरान ने परमाणु समझौते का विरोध किया
किर्गिस्तान में भूकंप, 58 लोगों की मौत
करजई का भाई अवैध धंधे में लिप्त?
पालिन ने अपने बयान का बचाव किया
शांति प्रक्रिया में भारत महत्वपूर्ण-अब्बास
शिकायत दर्ज होगी ओबामा के खिलाफ