मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > ईरान ने परमाणु समझौते का विरोध किया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ईरान ने परमाणु समझौते का विरोध किया
ईरान ने भारत-अमेरि‍का के बीच हुए असैन्य परमाणु समझौते का विरोध करते हुए इसे परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) का उल्लंघन बताया।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के उपाध्यक्ष मोहम्मद सईदी ने कहा कि उनका देश इस करार का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि भारत परमाणु हथियार संपन्न देश है और इसके बावजूद उसे परमाणु तकनीकी देना अंतरराष्ट्रीय नियमों के विरुद्ध है।

सईदी ने कहा कि भारत ने एनपीटी पर हस्ताक्षर भी नहीं किए, जबकि ईरान इस संधि का हस्ताक्षरकर्ता होने के बावजूद उसके साथ विश्व समुदाय द्वारा सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अमेरि‍की संसद के दोनों सदनों से इस भारत-अमेरि‍का परमाणु करार को मंजूरी मिलने के बाद ईरान ने इस पर अपना विरोध दर्ज कराया है।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
किर्गिस्तान में भूकंप, 58 लोगों की मौत
करजई का भाई अवैध धंधे में लिप्त?
पालिन ने अपने बयान का बचाव किया
शांति प्रक्रिया में भारत महत्वपूर्ण-अब्बास
शिकायत दर्ज होगी ओबामा के खिलाफ
सरबजीत मामले में दबाव नहीं-पाक