दक्षिणी किर्गिस्तान में आए भूकंप में 58 लोगों के मारे जाने तथा कई मकान नष्ट हो जाने की खबर है। किर्गिस्तान के आपदा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 52 मिनट आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 आँकी गई। भूकंप का केन्द्र ताजकिस्तान और उजबेकिस्तान की सीमा पर सेरी ताश से 55 किमी पूर्व में स्थित था।
इसका असर किर्गिस्तान, तजाकिस्तान और उजबेकिस्तान समेत पूरे मध्य एशिया पर पड़ा, लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर किर्गिस्तान में रहा। भूकंप की तीव्रता के बारे में अलग-अलग खबरें मिली हैं।
अमेरिकी मौसम विभाग ने पहले भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई थी, लेकिन बाद में इसे संशोधित कर 6.3 बताया गया। दूसरी तरफ किर्गिस्तान के आपातकाल मंत्रालय ने इसकी तीव्रता आठ बताई। |