अमेरिका में उप-राष्ट्रपति पद की रिपब्लिकन उम्मीदवार सारा पालिन ने अपने इस दावे का बचाव किया कि बराक ओबामा ने आतंकवादियों से दोस्ती की। उन्होंने कहा कि डेमोक्रेटिक उम्मीदवार ओबामा का 1960 के दशक के एक चरमपंथी से जुड़े होने पर बात करना गलत है।
ओबामा ने चरमपंथी विचारों और वियतनाम युद्धकाल के दौरान वेदर अंडरग्राउंड समूह के संस्थापक बिल आयर्स की गतिविधियों की सार्वजनिक निंदा की है।
उन्होंने जॉन मैक्केन के प्रचार अभियान की तरफ से हुई आलोचना को खारिज किया और उसे गलत प्रचार का दर्जा देते हुए कहा कि यह मतदाताओं की नजर संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था जैसी वास्तविक समस्याओं से हटाने की कोशिश है।
पालिन ने शनिवार को कहा था कि बयान उस संबंध के बारे में है, जो जाना जाता रहा है, लेकिन उनके बारे में बात नहीं हुई है। मेरा मानना है कि इस बारे में बात करना सही होगा कि बराक ओबामा ने अपना राजनीतिक करियर कहाँ शुरू किया। यह आयर्स के साथ ओबामा के जुड़े होने का मुद्दा है। दोनों ने ही शिकागो चैरिटी में अपनी सेवाएँ दीं और शिकागो में एक-दूसरे के करीब रहे। लेकिन जबकि आयर्स और ओबामा एक-दूसरे को जानते हैं तो यह कहना गलत है कि जब आयर्स आतंकवादी गतिविध चला रहे थे तो ओबामा उनसे जुडे़ हुए थे। ओबामा उस समय आठ साल के थे जब वेदर अंडरग्राउंड ने अनेक बम हमले करने का दावा किया था। |