मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > शिकायत दर्ज होगी ओबामा के खिलाफ
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
शिकायत दर्ज होगी ओबामा के खिलाफ
रिपब्लिकन नेशनल कमेटी (आरएनसी) ने राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा के प्रचार अभियान के खिलाफ संघीय सीमा से अधिक दान लेने और विदेशियों से अवैध धन लेने का आरोप लगाते हुए शिकायत करने की योजना बनाई है।

बहरहाल आरएनसी अधिकारियों ने माना कि उनके पास ओबामा के प्रचार अभियान को दान करने वाले विदेशियों की सूची नहीं है। शिकायत ज्यादातर मीडिया में जारी खबरों पर आधारित है, जिसमें से एक रिपोर्ट कंजर्वेटिव वेबसाइट पर है।

आरएनसी के प्रमुख वकील सीन कैर्नक्रास ने कहा कि शिकायत में संघीय चुनाव आयोग से ओबामा के अभियान में जुटाए गए धन का अंकेक्षण करने के लिए कहा गया है।

कैर्नक्रास ने कहा कि ओबामा के दानदाताओं के बारे में थोड़ी ही जानकारी है, क्योंकि अभियान के लिए उन लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी देना जरूरी नहीं है जो 200 अमेरिकी डॉलर से कम राशि देते हैं।

ओबामा के प्रचार अभियान में सार्वजनिक कोष को नहीं स्वीकार किया जा रहा। इस अभियान में 46.8 करोड़ अमेरिकी डॉलर से ज्यादा राशि इकट्ठी हो गई है। करीब आधी राशि छोटे दानदाताओं की तरफ से आई है। ओबामा के प्रचार अभियान की तरफ से इस बारे में तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
संबंधित जानकारी खोजें
और भी
सरबजीत मामले में दबाव नहीं-पाक
भारत में और रहना चाहती थीं राइस
परमाणु करार पर दस्तखत आठ को
भारतीय महिला पर 13 लाख का जुर्माना
इराक में आत्मघाती विस्फोट, 11 मरे
आतंकवाद से ग्रस्त है जम्मू-कश्मीर-जरदारी