दुबई में आयोजित होने वाले दुबई फैशन वीक में चार भारतीय डिजाइनर भी अपने परिधानों का प्रदर्शन करेंगे। यह फैशन वीक पाँच से नौ अक्टूबर तक चलेगा।
विश्व के प्रमुख तथा उभरते हुए फैशन डिजाइनरों के साथ विक्रम फणनीस, ट्रोय कोस्टा, अलेक्का कैरानो तथा चारू पराशर अपने परिधानों का जलवा बिखेरेंगे।
फैशन वीक में खाड़ी देशों के अलावा ऑस्ट्रेलिया तथा पाकिस्तान के डिजाइनर भी शिरकत करेंगे। इस फैशन वीक का उद्देश्य वैश्विक फैशन उद्योग में दुबई का स्थान दर्ज कराना है।
फैशन वीक एण्ड कांसेप्ट के निदेशक रोहित सबिखी ने कहा कि दुबई फैशन वीक के प्रति लोगों की दिलचस्पी में बढ़ोतरी हो रही है।
|