मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > भारत पर पाबंदी जारी रखेगा ऑस्ट्रेलिया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत पर पाबंदी जारी रखेगा ऑस्ट्रेलिया
भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता देशों के समूह (एनएसजी) से वैश्विक परमाणु व्यापार के लिए छूट मिलने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया उससे तथा परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर न करने वाले अन्य देशों से यूरेनियम की खरीद-फरोख्त नहीं करने के फैसले पर अटल है।

ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्री साइमन क्रीन ने एक समाचार-पत्र से कहा कि एनएसजी द्वारा भारत से वैश्विक परमाणु व्यापार करने की इजाजत भले ही मिल गई हो, मगर उनका देश भारत से यूरेनियम की खरीद तथा बिक्री को लेकर अपनी नीति को नहीं बदलेगा।

क्रीन ने कहा कि हम सिर्फ एनपीटी पर दस्तखत करने वाले देशों को ही यूरेनियम की आपूर्ति करने के संकल्प पर अडिग हैं। भारत ने एनपीटी पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, लिहाजा हम उसे यूरेनियम की आपूर्ति नहीं करेंगे। ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को भारत को वैश्विक परमाणु व्यापार की छूट देने वाले एनएसजी का सदस्य है। उसके पास विश्व में ज्ञात यूरेनियम स्रोतों का 40 फीसदी हिस्सा है।

एनएसजी में भारत की पैरवी कर रहे अमेरिका का कहना है कि ईंधन और तकनीक का समझौता विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश के साथ रणनीतिक साझेदारी करने में मदद करेगा। साथ ही भारत को अपनी बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में भी आसानी होगी।

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री स्टीफन स्मिथ इस सप्ताह भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। ऐसे में उन पर यूरेनियम की खरीद-बिक्री की अपनी नीति में फेरबदल का दबाव होगा।
और भी
करार पर जल्दी न करे कांग्रेस
कंधार के पुलिस मुख्यालय में विस्फोट
सौ से ज्यादा लड़ाकू विमान खरीदेगा पाक
एटमी परीक्षण का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं
मनमोहन ने दी जरदारी को बधाई
ग्लैमर गर्ल लॉयड की मुश्किल