मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > कंधार के पुलिस मुख्यालय में विस्फोट
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
कंधार के पुलिस मुख्यालय में विस्फोट
अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार के पुलिस मुख्यालय में रविवार को दो आत्मघाती हमलावरों ने हमला किया। स्थानीय अधिकारी के अनुसार हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए।

कंधार प्रांतीय परिषद के प्रमुख और राष्ट्रपति हामिद करजई के भाई अहमद वली करजई ने कहा कि दो आत्मघाती हमलावर थे, जिन्होंने पुलिस मुख्यालय के भीतर एक के बाद एक खुद को उड़ा लिया।

उन्होंने कहा कि मेरी जानकारी के अनुसार आठ लोग मारे गए और 23 अन्य घायल हो गए। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बिना नाम बताए कहा कि आत्मघाती हमले में छह पुलिसकर्मी घायल हो गए इनमें एक वरिष्ठ अधिकारी भी है। किसी भी संगठन ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
और भी
सौ से ज्यादा लड़ाकू विमान खरीदेगा पाक
एटमी परीक्षण का सीधे तौर पर उल्लेख नहीं
मनमोहन ने दी जरदारी को बधाई
ग्लैमर गर्ल लॉयड की मुश्किल
बूनलुआ और टोबी की दोस्ती
लिंडसे लोहान को चाहिए बच्चा