मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > ग्लैमर गर्ल लॉयड की मुश्किल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ग्लैमर गर्ल लॉयड की मुश्किल
-वेबदुनिया डेस्क
चौबीस वर्षीय ग्लैमर गर्ल डैनील लॉयड इन दिनों बड़ी परेशान हैं और इस परेशानी का कारण है उनका पूर्व बॉयफ्रेंड जिसने धोखे से उनकी नग्न तस्वीरें और बातचीत मोबाइल कैमरे में उतार ली हैं और अब इनके इंटरनेट पर प्रसारित कर दिए जाने का खतरा है।

इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपने वकीलों को भी बुलाया है ताकि इस तरह के किसी प्रदर्शन को रोका जा सके। इस अस्पष्ट वीडियो फुटेज में पूर्व मिस ग्रेट ब्रिटेन को पूर्णतया नग्न हालत में दिखाया गया है।

समझा जाता है कि उनके पूर्व प्रेमी ने इसे उन्हें बिना बताए ही रिकॉर्ड कर लिया है और वह अब यह वीडियो फिल्म इंटरनेट पर सर्वाधिक बोली लगाने वाले को बेचे जाने के लिए तैयार है। इस घटना से इंग्लैंड से लॉस एंजिल्स में अपना मॉडलिंग करियर बनाने पहुँची डेनील बहुत अधिक निराश हैं। वे चाहती हैं कि इन तस्वीरों पर इंटरनेट पर प्रसारण किसी तरह रोक दिया जाए।

शनिवार को उनकी एक मित्र ने बताया कि डेनील को ऐसी किसी भी फिल्म के होने की जानकारी ही नहीं थी और अगर उन्हें इसकी जरा-सी भी आशंका होती तो वे ऐसा कोई काम नहीं करतीं। उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि उनका प्रेमी इस तरह की हरकत कर सकता है।
और भी
बूनलुआ और टोबी की दोस्ती
लिंडसे लोहान को चाहिए बच्चा
बड़े सींग का मतलब है छोटा जननांग
मैडोना की कोशिश बेकार
गुरुवार को जहर नहीं उगलेंगे ओबामा-मैक्केन
हर बीस में से एक अमेरिकी तनावग्रस्त