मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > बूनलुआ और टोबी की दोस्ती
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बूनलुआ और टोबी की दोस्ती
-वेबदुनिया डेस्क
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से करीब 80 किमी दूर है अयुथाया प्रांत जिसके एक गाँव में बूनलुआ और टोबी रहते हैं।

वैसे तो दोनों की दोस्ती होने की कोई गुंजाइश नहीं थी, लेकिन हालातों ने दोनों को एक साथ रहने को मजबूर कर दिया है तो इसे मजबूरी की दोस्ती कहना भी गलत नहीं होगा।

बूनलुआ एक लंबी पूँछ वाला मकाओ बंदर है जिसकी आयु करीब छह साल की है। उसके साथ खास बात यह जुड़ी है कि बूनलुआ का एक ही हाथ है और उसके दोनों पैर भी नहीं हैं।

टोब‍ी एक खरगोश है, जिसके साथ किसी तरह की कोई अक्षमता नहीं जुड़ी हुई है, लेकिन वह बूनलुआ के साथ एक बाड़े में रहता है और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।

करीब तीन वर्ष पहले कुत्तों ने बूनलुआ को लगभग मार ही डाला था। उन्होंने उसके दोनों पैरों और एक हाथ को बुरी तरह घायल कर दिया था जिसका परिणाम यह हुआ कि उसके दोनों पैर और एक हाथ काट देना पड़ा था।

इस हमले में बुरी तरह से घायल होने के बाद बूनलुआ किसी तरह अपने को घसीटकर एक मंदिर के पास तक ले गया था, जहाँ लोगों ने उसे देखा और उसका इलाज कराया। तब से मंदिर में ही रहने के लिए उसका एक अस्थायी बाड़ा बना दिया, जिसमें उसके साथ मंदिर में पलने वाला खरगोश टोबी भी रहने लगा और तबसे दोनों मिलकर एक साथ रह रहे हैं।
और भी
लिंडसे लोहान को चाहिए बच्चा
बड़े सींग का मतलब है छोटा जननांग
मैडोना की कोशिश बेकार
गुरुवार को जहर नहीं उगलेंगे ओबामा-मैक्केन
हर बीस में से एक अमेरिकी तनावग्रस्त
किडनी का दाम छह लाख रुपए