मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > लिंडसे लोहान को चाहिए बच्चा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लिंडसे लोहान को चाहिए बच्चा
-वेबदुनिया डेस्क
समलैंगिक हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान अपनी महिला मित्र सैम रोनसन के साथ मिलकर एक बच्चा पालना चाहती हैं। इतना ही नहीं, मीन गर्ल्स स्टार ने अपने पूर्व पुरुष मित्रों से कहा है कि इसके लिए सहायता करें।

समाचार यह भी है कि लिंडसे और उनकी मित्र सैम शादी करना चाहती हैं और समझा जाता है कि इस वर्ष के अंत तक वे अपने प्यार और विवाह की घोषणा सार्वजनिक तौर पर कर सकती हैं। दोनों का कहना है कि वे आपस में एक-दूसरे से बहुत प्यार करती हैं और आकर्षित भी हैं।

इन दोनों के एक करीबी सूत्र का कहना है कि लिंडसे फिलहाल बहुत खुश हैं और एक बच्चे के बारे में अपनी मित्र से बातचीत कर रही हैं। पर वह चाहती हैं कि वे इस बच्चे का जन्म स्वाभाविक तरीके से चाहती हैं और इस बारे में अपने एक पूर्व बॉयफ्रेंड से बात कर रही हैं कि वह उसकी मदद करे, लेकिन दोनों ही बच्चा गोद लेना नहीं चाहती हैं।

लिंडसे लोहान एक नई फिल्म में भी काम कर रही है, जिसका नाम है 'प्रसव पीड़ा'। वे पहले नशीली दवाइयों और अधिक शराब पीने के कारण अस्पताल में भी रही हैं और वे मानती हैं कि उनके लिए एक बच्चे को जन्म देने से उन्हें इन बुरी आदतों को पूरी तरह से छोड़ने में मदद मिलेगी।

इस बच्चे का संभावित पिता कौन हो सकता है, इस बात को लेकर भी लोहान सोच विचार कर रही हैं। वे कई लोगों के साथ डेटिंग कर चुकी हैं और उनमें से ही कोई उनके बच्चे का पिता भी हो सकता है। इन लोगों में जारेड लेटो, कैलम बेस्ट या जूड लॉ भी शामिल हो सकते हैं।
और भी
बड़े सींग का मतलब है छोटा जननांग
मैडोना की कोशिश बेकार
गुरुवार को जहर नहीं उगलेंगे ओबामा-मैक्केन
हर बीस में से एक अमेरिकी तनावग्रस्त
किडनी का दाम छह लाख रुपए
शक्ति प्रदर्शन करेगी ईरानी सेना