मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > हर बीस में से एक अमेरिकी तनावग्रस्त
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
हर बीस में से एक अमेरिकी तनावग्रस्त
ताजा अध्ययन के अनुसार दुनिया के सबसे ताकतवर माने जाने वाले देश अमेरिका में हर बीस से एक अमेरिकी अवसाद से ग्रस्त है और यह बीमारी पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक पाई गई है।

अमेरिका के रोग नियंत्रण और बचाव केंद्र के हालिया आँकड़ों के मुताबिक 12 वर्ष या उससे अधिक आयु के अवसाद से ग्रस्त 80 फीसदी लोगों में इसकी वजह से कामकाज प्रभावित होना पाया गया, जबकि 27 प्रतिशत ने बताया इससे काम करने में मुश्किल होती है।

अध्ययन के लेखक लारा ए प्राट और डेब्रा जे ब्राडी के मुताबिक इसकी वजह से वर्ष 2000 में अमेरिका पर अनुमानित 83 अरब अमेरिकी डॉलर का बोझ पड़ा। कम उत्पादकता और कार्यस्थल से आदतन गैर हाजिरी के वजह से यह भार पड़ा।

गरीबी और अवसाद के बीच संबंध को उजागर करते हुए सर्वे की रिपोर्ट में कहा गया है कि सात गरीब अमेरिकी में से एक अवसाद में है और गैर हिस्पैनिक अश्वेत लोगों में गैर हिस्पैनिक श्वेत लोगों की तुलना में अवसाद की दर अधिक है।
और भी
किडनी का दाम छह लाख रुपए
शक्ति प्रदर्शन करेगी ईरानी सेना
हर कदम पर होगी जरदारी की परीक्षा
चीन तीसरा मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान भेजेगा
खत्म हो रहा है अमेरिकी वर्चस्व-ईरान
मार्की ने एनएसजी को लताड़ा