मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > बुश के पत्र पर अमेरिका ने दी सफाई
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बुश के पत्र पर अमेरिका ने दी सफाई
अमेरिका ने शुक्रवार को कहा कि भारत-अमेरिका परमाणु करार से जुड़े मुद्दे पर सदन की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी रिकॉर्ड पर उठे सवालों को एक तरफ रखा जाना चाहिए, ताकि संबंधित पक्ष आगे बढ़ सकें और करार को पूरा कर सकें।

व्हाइट हाउस में प्रेस सचिव डाना पेरिनो से यह पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश उस गोपनीय पत्र से अवगत थे, जिसने अमेरिका के इस कठोर रुख को सामने रख दिया कि अगर भारत परमाणु शस्त्रों का परीक्षण करता है तो आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

डाना ने कहा जो सवाल सार्वजनिक किए गए हैं, वे हमारे रुख को दोहराते हैं। हमें उम्मीद है कि हम इन्हें सवालों को एक तरफ रखेंगे और आगे बढ़ते हुए करार को पूरा करें।

उन्होंने कहा कांग्रेस द्वारा पूछे गए रिकॉर्ड के लिए सवाल जिन्हें क्यूएफआर कहा जाता है, को आमतौर पर सार्वजनिक नहीं किया जाता। कांग्रेस आमतौर पर इसे कार्यपालिका और विधायिका के बीच के प्रत्यक्ष संप्रेषण के रूप में देखती है।
और भी
एनएसजी में जिंदा है भारत की उम्मीदें
पशु-पक्षियों का सेक्स जीवन
भारत पर हमले की तैयारी में है पाक
चीन की खदान में विस्फोट 10 मृत
पाक में चार अपदस्थ जज बहाल
समलैंगिकों को चुम्बन लेने पर सजा