मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > भारत पर हमले की तैयारी में है पाक
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
भारत पर हमले की तैयारी में है पाक
अमेरिका में राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बराक ओबामा ने पाकिस्तान पर आतंकवाद से लड़ने के लिए दी जाने वाली अमेरिकी सहायता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए एक सनसनीखेज बयान में कहा है कि पाकिस्तान उनके धन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ युद्ध की तैयारी में कर रहा है।

सीनेटर ओबामा ने कहा यदि वे व्हाइट हाउस पहुँचते हैं तो उनका प्रशासन पाकिस्तान पर अफगानिस्तान की उत्तरी सीमा से सटे आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहों के लिहाज से शर्तों के लिए दबाव बढ़ाएगा।

'फाक्स न्यूज' को दिए साक्षात्कार में ओबामा ने कहा अमेरिका बिना लगाम कसे पाकिस्तान को सैन्य सहायता दे रहा था, इसलिए पाकिस्तान सैन्य सहायता का दुरुपयोग कर रहा था। वह भारत के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है।

उन्होंने कहा वे अल कायदा सरगना ओसामा बिना लादेन का पीछा अंत तक करेंगे। उनका प्रशासन कट्टरपंथियों को पाकिस्तान पर कब्जा नहीं करने देगा।

ओबामा ने कहा हम उन्हें अतिरिक्त सैन्य सहायता देंगे, आतंकवादियों पर निशाना साधेंगे और हम लोकतंत्र निर्माण में उनकी मदद करेंगे। हमने आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहों को खत्म करने के लिए मुशर्रफ को जवाबदेह ठहराए बिना उन पर 10 अरब डॉलर बर्बाद किए।
और भी
चीन की खदान में विस्फोट 10 मृत
पाक में चार अपदस्थ जज बहाल
समलैंगिकों को चुम्बन लेने पर सजा
पालिन पर सेक्स संबंधी आरोप
टी-शर्ट पर छपकर लोकप्रिय हुए फुकुदा
दोगुनी हो जाएगी बाल वधुओं की संख्या