दक्षिण पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में शुक्रवार को एक कोयले की खदान में विस्फोट होने से कम से कम दस खदानकर्मी मारे गए, जबकि आठ लापता हो गए।
सिचुआन प्रांतीय कार्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि जिस वक्त विस्फोट हुआ उस समय खदान में 44 कर्मचारी काम कर रहे थे। यह खदान जिंगवेन काउंटी के जियुक्विंग टाउन में कोल माइनिंग कंपनी लिमिटेड की है।
बचावकर्मी अभी भी लापता कर्मचारियों की खोज कर रहे हैं। आधिकारिक एजेंसी शिन्हुआ ने बताया कि विस्फोट के बाद सिर्फ 26 कर्मी बाहर आए थे।
सिचुआन के वाइस गवर्नर ली चेनयुन तथा अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं। उत्तर पूर्वी लियोनिंग प्रांत में कल खदान में हुए गैस विस्फोट में 27 लोग मारे गए थे जबकि छह अन्य घायल हो गए थे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गत वर्ष चीन में कोयले की खदानों में हुए विस्फोटों में करीब 3800 लोग मारे गए थे।
|