मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > पाक में चार अपदस्थ जज बहाल
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक में चार अपदस्थ जज बहाल
अपदस्थ चीफ जस्टिस इफ्तिखार एम. चौधरी की बहाली की संभावनाओं को वस्तुतः खारिज करते हुए पाकिस्तान की पीपीपी के नेतृत्व वाली सरकार ने शुक्रवार को चार अन्य अपदस्थ जजों को पुनर्नियुक्त कर दिया।

सरकार ने यह कदम उन आरोपों के बीच उठाया कि जजों की बहाली को लेकर उसका रुख चयनात्मक है। जिन जजों को आज बहाल किया गया, उनमें से तीन सुप्रीम कोर्ट से जुड़े हैं। उन्हें गत वर्ष के आपातकाल के दौरान पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने अपदस्थ कर दिया था। इन जजों को चीफ जस्टिस अब्दुल हमीद डोगर ने यहाँ नई शपथ दिलाई।

चौथे जज तारीक परवेज हैं, जिन्हें विधि मंत्रालय द्वारा पुनर्नियुक्ति के बाद पेशावर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की नई शपथ दिलाई गई है। राजधानी में हुए शपथ ग्रहण समारोह के बाद विधि मंत्री और पीपीपी के वरिष्ठ नेता फारुक नाइक ने चौधरी की सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद पर बहाली की संभावनाओं को वस्तुतः खारिज कर दिया।

चौधरी की बहाली के बारे में पूछने पर नाइक ने कहा अगर इफ्तिखार मोहम्मद चौधरी चीफ जस्टिस पद पर शपथ लेते हैं तो इससे संवैधानिक गतिरोध और संकट उत्पन्न हो जाएगा। इस स्थिति को सुलझाने के लिए मैंने वकीलों से चर्चा के लिए आने को कहा है।
और भी
समलैंगिकों को चुम्बन लेने पर सजा
पालिन पर सेक्स संबंधी आरोप
टी-शर्ट पर छपकर लोकप्रिय हुए फुकुदा
दोगुनी हो जाएगी बाल वधुओं की संख्या
नहीं छिपाए करार के दस्तावेज-अमेरिका
'मृत पिता' को देखा टेलीविजन पर