मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > समलैंगिकों को चुम्बन लेने पर सजा
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
समलैंगिकों को चुम्बन लेने पर सजा
-वेबदुनिया डेस्क
दुबई में अपने तरह के पहले मामले में दो महिला समलैंगिकों को सार्वजनिक रूप से एक दूसरे को आलिंगनबद्ध कर चुम्बन लेने पर जेल में डाल दिया गया है। ये दोनों महिलाएँ समुद्रतट पर ऐसा कर रही थीं और दुबई में इस तरह के अशालीन व्‍यवहार पर रोक है। दुबई कोर्ट ऑफ अपील ने इस मामले में एक माह की सजा सुनाई है।

अपील कोर्ट ने कहा है कि 30 वर्षीय लेबनानी महिला और उसकी 36 वर्षीय साथी बुल्गारियाई महिला ने सार्वजनिक तौर पर अपराध किया है, लेकिन दोनों महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है। जेल की सजा पूरी हो जाने के बाद दोनों को उनके देश भेज दिया जाएगा।

पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों महिलाओं को आपत्तिजनक हालत में देखा गया था और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे एक दूसरे को चूम भी रही थीं।

उनका कहना था कि लेबनानी महिला बुल्गारियाई महिला के उपर लेटी हुई थी और दोनों एक-दूसरे को गलबहियों में बाँधे चूम रही थीं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने यह देखकर पुलिस को सूचना दी थी।
और भी
पालिन पर सेक्स संबंधी आरोप
टी-शर्ट पर छपकर लोकप्रिय हुए फुकुदा
दोगुनी हो जाएगी बाल वधुओं की संख्या
नहीं छिपाए करार के दस्तावेज-अमेरिका
'मृत पिता' को देखा टेलीविजन पर
कैरोन भारत में कनाडा के नए उच्चायुक्त