जोसेफ कैरोन को भारत में कनाडा का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। कनाडा के विदेशमंत्री ने घोषणा की कि वे डेविड मेलोन का स्थान लेंगे।
कैरोन को नेपाल और भूटान के राजदूत के रूप में मौजूदा दर्जा रहेगा। 1972 में कैरोन ने व्यापार आयुक्त सेवा में योगदान दिया था और वह सैगोन तथा अंकारा में भी काम कर चुके हैं। 1975 में उन्होंने जापानी भाषा सीखी और उसके बाद वे लगातार तीन कार्यकाल तक जापान में कनाडा के दूतावास में रहे।
|