मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > पाक से हमारे रिश्‍ते अच्‍छे हैं-अमेरिका
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक से हमारे रिश्‍ते अच्‍छे हैं-अमेरिका
पाकिस्तान द्वारा अपने क्षेत्र में अमेरिकी कार्रवाई के खिलाफ जबरदस्त विरोध किए जाने के दो दिन बाद वॉशिंगटन ने कहा है कि दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं और वे तालिबान एवं अल-कायदा से लड़ने के लिए एक साथ काम करना चाहते हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता रॉबर्ट वुड ने कहा कि पाकिस्तान के साथ हमारे मजबूत संबंध हैं। हम पाकिस्तान के साथ काम करना जारी रखेंगे। इसका कोई आसान समाधान नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारी ही तरह पाकिस्तान की सरकार तालिबान और अल कायदा से खतरे को गंभीरता से ले रही है। चरमपंथी तत्वों को हराने के लिए हम रास्ता तलाश रहे हैं, जिससे हमारे बीच सहयोग बढ़ सके।

यह न केवल पाकिस्तान में बल्कि अफगानिस्तान की सीमा में भी सक्रिय हैं। हालाँकि उन्होंने दो दिन पहले की गई अमेरिकी कार्रवाई के बारे में बात करने से इनकार दिया।

अफगानिस्तान स्थित अमेरिकी गठबंधन सेना द्वारा पाकिस्तान के एक सीमांत गाँव में किए गए हमले में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम 20 लोग मारे गए थे।

रॉबर्ट वुड ने कहा कि तालिबान और अल कायदा को परास्त करने के मामले में चीजें पूरी तरह से ठीक नहीं हैं, लेकिन इसके लिए हम कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे और अपने प्रयास को बेहतर करने के लिए रास्ता भी तलाश करेंगे।

व्हॉइट हाउस की प्रेस सचिव डाना पेरिनो ने कहा कि उनके साथ हमारा बहुत अधिक सहयोग है और आपस में बातचीत बढ़ाने की बहुत अधिक आवश्यकता है। एक चीज जो आपने लगभग तीन सप्‍ताहों पहले देखी होगी वह एडमिरल मुलेन और अन्य जनरलों के साथ उनके जनरलों की बैठक थी।

इस तरह हम पाकिस्तान में हमारी समस्याओं के साथ हम संयुक्त रूप से काम कर सकते हैं। व्हॉइट हाउस के अधिकारी से पूछा गया कि क्या अमेरिका पाकिस्तान में एकपक्षीय तौर पर प्रवेश कर सकता है।

पेरिनो ने इसके जवाब में कहा कि मैं इसके बारे में खबर नहीं बनाना चाहती। आप जानते हैं कि राष्ट्रपति के साथ क्या हालात हैं, यह बहुत स्पष्ट है। मैं फिलहाल उनके पुराने बयान से आपको वाकिफ करा सकती हूँ।
और भी
जारी है सैनिकों के आत्‍महत्‍या का सिलसिला
डेट्रायट के मेयर को सेक्स कांड में जेल
हैती में हाना ने 136 की जान ली
अमेरिका की तुर्कमेनिस्तान से अपील
अफगानिस्तान में जज की हत्या
...तो करार नहीं करेगा भारत-काकोड़कर