मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > जारी है सैनिकों के आत्‍महत्‍या का सिलसिला
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जारी है सैनिकों के आत्‍महत्‍या का सिलसिला
अमेरिकी सेना ने कहा है कि 2007 में रिकॉर्ड कायम करने के बाद इस साल एक बार फिर अमेरिकी सैनिकों की आत्महत्या के रिकॉर्ड मामले दर्ज होंगे।

इस साल अब तक ड्यूटी पर तैनात 62 सैनिकों और ड्यूटी के लिए बुलाए गए नेशनल गार्ड्स तथा रिजर्व सुरक्षाकर्मियों की आत्महत्या की पुष्टि हो चुकी है।

अधिकारियों ने कहा कि अगर आत्महत्या के सभी मामलों की पुष्टि हो जाए तो इसका अर्थ होगा कि 2008 में आत्महत्या के मामलों की संख्या पिछले वर्ष से अधिक हो जाएगी।

2007 में 115 सैनिकों की आत्महत्या के मामलों की पुष्टि की गई थी जो अब तक सर्वाधिक है। सैन्य नेताओं का कहना है कि वे ऐसे मामलों को रोकने के लिए अनेक कदम उठा रहे हैं, जिसमें बचावकारी कार्यक्रम और जनवरी में शुरू होने वाला एक अतिरिक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल है।
और भी
डेट्रायट के मेयर को सेक्स कांड में जेल
हैती में हाना ने 136 की जान ली
अमेरिका की तुर्कमेनिस्तान से अपील
अफगानिस्तान में जज की हत्या
...तो करार नहीं करेगा भारत-काकोड़कर
एशियाई अरबपतियों में छह भारतीय