मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > स्पेन में विमान दुर्घटना, 153 की मौत
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
स्पेन में विमान दुर्घटना, 153 की मौत
स्पेन की राजधानी मेड्रिड के हवाई अड्डे पर बुधवार को स्पेन एयर के एक यात्री विमान के उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 153 यात्री मारे गए।

स्पेन के विकास मामलों के मंत्री मैगडेलना अल्वारेज के अनुसार विमान में करीब 166 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इस दुर्घटना में 19 लोग बच गए हैं।

आपात सेवा विभाग के प्रमुख एरविगियो कोरेल ने कहा कि कैनेरी द्वीप स्थित लॉस पालमास जा रहे विमान ने स्थानीय समयानुसार अपराह्न पौने तीन बजे उड़ान भरी। उड़ान भरते ही विमान में आग लग गई और एक भीषण विस्फोट के बाद उसके परखच्चे उड़ गए।

इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में कई बच्चे और महिलाएँ भी शामिल हैं। दुर्घटना में बचे लोगों को तत्काल दुर्घटनास्थल से हटाया गया, ताकि उन्हें वहाँ उठ रही आग की लपटों से बचाया जा सके।

कोरेल ने बताया कि उड़ान भरने में कुछ खामी के कारण यह दुर्घटना हुई। हालाँकि स्पेन मीडिया के अनुसार आग विमान के बाएँ इंजन में गड़बड़ी के कारण लगी।
और भी
ईरान में मादक द्रव्य तस्करों को फाँसी
माओ के उत्तराधिकारी हुआ का निधन
अब एनएसजी में भारत का इम्तिहान
वुड्‍स, निशिता नई पीढ़ी के अरबपति
गोल चेहरे वाले पुरूष ज्यादा आक्रामक
वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में रक्त बनाया