ईरान में मादक द्रव्यों की तस्करी के आरोप में दो लोगों को फाँसी दे दी गई। ईरान के सरकारी समाचार पत्र 'द ईरान' ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि ये दोनों लोग मादक द्रव्य की तस्करी करते थे। इन्हें तेहरान की गेजल हेसार जेल में सुबह फाँसी दी गई।
समाचार पत्र के मुताबिक इनमें से एक को गत वर्ष आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, लेकिन जेल में रहते हुए उसने फिर से कुछ मादक द्रव्यों की तस्करी शुरू कर दी, जिसके कारण उसकी सजा बढ़ाकर फाँसी की सजा में तब्दील कर दी गई। जुलाई में तेहरान की जेल में एक दिन में 21 लोगों को फाँसी दी गई थी।
|