मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > माओ के उत्तराधिकारी हुआ का निधन
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माओ के उत्तराधिकारी हुआ का निधन
चीन के जाने-माने साम्यवादी नेता हुआ गुफ्गे (87) का बुधवार का निधन हो गया। हुआ को शीर्ष साम्यवादी नेता माओ त्से तुंग ने अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था, लेकिन माओ की मौत के बाद हुआ ने उनकी विधवा पत्नी को गिरफ्तार करवा दिया था। इसके कुछ वर्षों बाद ही सुधारवादी कम्युनिस्ट नेताओं ने उन्हें विद्रोह कर कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख के पद से हटा दिया।

'शिन्हुआ' न्यूज एजेंसी के अनुसार हुआ देश के शीर्ष कम्युनिस्ट नेताओं में से एक रहे हैं। हालाँकि पार्टी प्रमुख के पद से हटाए जाने के बाद उनका रुतबा कम हो गया और उनकी जगह डेंग जियाओपिंग ने ले ली।

डेंग ने चीन में सुधारवादी कदम उठाए और चीन एक औद्योगिक देश बनता चला गया।
और भी
अब एनएसजी में भारत का इम्तिहान
वुड्‍स, निशिता नई पीढ़ी के अरबपति
गोल चेहरे वाले पुरूष ज्यादा आक्रामक
वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में रक्त बनाया
स्पेन में विमान दुर्घटना, 45 की मौत
आँखों की कोशिकाओं का नींद पर नियंत्रण