मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > वुड्‍स, निशिता नई पीढ़ी के अरबपति
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वुड्‍स, निशिता नई पीढ़ी के अरबपति
मशहूर गोल्फर टाइगर वुड्‍स और थाईलैंड के विविधीकृत जीपी ग्रुप की भारतीय मूल की प्रबंध निदेशक निशिता शाह ने अमेरिकी कारोबार पत्रिका 'फोर्ब्स' द्वारा तैयार अगली पीढ़ी के अरबपतियों की सूची में अपनी जगह बनाई है।

अट्ठाईस वर्षीय निशिता शाह और उनका परिवार 37.5 करोड़ डॉलर के नेटवर्थ के साथ थाईलैंड के 40 सबसे अमीर लोगों की फोर्ब्स द्वारा तैयार सूची में पहले ही जगह बना चुका है। अमेरिकी पत्रिका ने कहा कि विश्व के अरबपतियों के ताजे समूह के पास पैसा बहुत है, लेकिन वे बहुत युवा नहीं हैं।

पत्रिका ने कहा कि फोर्ब्स की सूची में दर्ज विश्व से सबसे अमीर 1125 लोगों की औसत आयु 61 है। पत्रिका ने अपने ऑनलाइन संस्करण में कहा कि यह भविष्यवाणी करना असंभव लग रहा है कि उनकी जगह कौन लेगा, लेकिन इस कतार में आने वाले लोगों के खिलाफ शर्त नहीं लगानी चाहिए। सभी युवा हैं, अभूतपूर्व रूप से सफल हैं और भविष्य के लिए उनके पास महत्वाकांक्षी योजनाएँ हैं।

इस सूची में शामिल होने वाले अन्य नामों में एलान मस्क, केंजी कशरा, रोलोफ बोथा, चेज कोलमैन आदि शामिल हैं।
और भी
गोल चेहरे वाले पुरूष ज्यादा आक्रामक
वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में रक्त बनाया
स्पेन में विमान दुर्घटना, 45 की मौत
आँखों की कोशिकाओं का नींद पर नियंत्रण
चार कानों वाली बिल्ली!
अनिवासी भारतीयों ने मनाया 15 अगस्त