पुरुष की आक्रामकता के स्तर का पता लगाना चाहते हैं तो उनके चेहरे के अनुपात की ओर ध्यान दीजिए। एक नए अध्ययन के मुताबिक पुरुष का चेहरा जितना अधिक गोल होगा, वह उतना ही अधिक आक्रामक होगा।
एक अंतरराष्ट्रीय दल ने यह अध्ययन किया है, जिसमें पता चला है कि पुरुष सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन चेहरे की गोलाई के लिए उत्तरदायी होता है। यानी अधिक गोल चेहरे का मतलब अधिक आक्रामकता।
प्रमुख अनुसंधानकर्ता प्रो. शेरली मेर्कोमिक के मुताबिक हमारी खोज में पता चला है कि लोग दूसरों के व्यक्तित्व और व्यवहार के बारे में उनके चेहरे से मिलने वाले संकेतों के आधार पर सटीक निष्कर्ष पर पहुँचते हैं।
दि डेली टेलीग्राफ के अनुसार ब्रोक विश्वविद्यालय के प्रो. मेर्कोमिक और उनके साथी 90 खिलाड़ियों की आक्रामकता के स्तर का विश्लेषण कर इस निष्कर्ष पर पहुँचे। अध्ययन के अनुसार महिला के चेहरे के आकार का आक्रामकता से कोई संबंध नहीं होता है।
मेर्कोमिक ने कहा कि पुरुष के चेहरे के आकार से यह संकेत मिलता है कि प्रतिस्पर्धात्मक परिस्थिति में वह कितना आक्रामक हो सकता है। इस प्रकार हम पुरुष के व्यवहार का एक हद तक अंदाजा लगा सकते हैं।
|