मुख पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय > वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में रक्त बनाया
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में रक्त बनाया
रक्तदान बीते समय की बात हो सकती है, क्योंकि वैज्ञानिकों ने भ्रूण स्टेम कोशिकाओं की मदद से प्रयोगशाला में लाल रक्त कोशिकाएँ बनाने में सफलता अर्जित कर ली है।

शोधकर्ताओं ने पहले भी भ्रूण स्टेम कोशिकाओं की मदद से प्रयोगशाला में खून बनाने में सफलता हासिल की थी, लेकिन वे केंद्रक हटाने में सफल नहीं हो पा रहे थे। इन्यूक्लीएशन की इस प्रक्रिया के कारण कोशिका विभाजन नहीं होने से रक्तकोशिकाएँ कैंसरजनक हो रही थीं।

अमेरिका में शोधकर्ताओं के एक दल ने विकास के कारकों तथा कई पोषकों को क्रम में रखकर मानवीय भ्रूण स्टेम कोशिकाओं को पहले हेमोएंजियोंब्लास्ट में बदला और इसके बाद इसे परिपक्व रक्त कोशिकाओं में बदले में सफलता पाई।

वैज्ञानिकों के अनुसार उनकी सबसे महत्वपूर्ण सफलता थी कोशिकाओं के केंद्रक को निकालना। वैज्ञानिक रॉबर्ट लांजा ने कहा‍ कि विशेषज्ञों ने इसे असंभव बताया था और इसे कर दिखाने के बाद हम काफी आश्चर्यचकित हैं। इस खोज का प्रकाशन ब्लड जर्नल के ताजा अंक में किया गया है।
और भी
स्पेन में विमान दुर्घटना, 45 की मौत
आँखों की कोशिकाओं का नींद पर नियंत्रण
चार कानों वाली बिल्ली!
अनिवासी भारतीयों ने मनाया 15 अगस्त
परीक्षा में मिलेगी पूछने की छूट
मुशर्रफ को वीजा नहीं मिलने की वजह नहीं