-वेबदुनिया डेस्क शिकागो के पास एक बार में जाते समय वेलेरी और टेड रॉक को दो वर्ष पहले एक बिल्ली दिखी थी। उस समय आश्चर्यचकित दर्शक उस बिल्ली को बारी-बारी दूध पिलाने में लगे थे और उसका मालिक चार कानों वाली इस बिल्ली को देखकर मन ही मन खुश हो रहा था। उस समय उसके लिए स्थायी घर की तलाश की जा रही थी।
इस विचित्र बिल्ली को देखकर वेलेरी और टेड ने उसके मालिक से उन्हें देने को कहा। बिल्ली का मालिक उसे देने के लिए राजी हो गया। कुछ समय पहले ही वेलेरी और टेड की एक बिल्ली की मौत हो गई थी और वे किसी बिल्ली को पालने के इच्छुक थे। जब बिल्ली को टेड को देखने के लिए दिया गया तो बिल्ली टेड की गोद में सो गई। उन्होंने तभी तय कर लिया कि वे इस बिल्ली को रखना चाहेंगे।
तब दोनों आठ सप्ताह के बिल्ली के बच्चे को इलिनॉयस स्थित मकान में लाए और उन्होंने इसका नाम याडा रखा। यह जॉर्ज ल्यूकास की बिल्ली का नाम रहा होगा क्योंकि याडा नाम ल्यूकास की फिल्म स्टार वार्स का एक चरित्र था। याडा अब भी वेलेरी और टेड के पास है और बहुत कम बोलती है, लेकिन ब्रेड को देखते ही चट कर जाती है।
जब इस बात की जानकारी इंटरनेट पर सार्वजनिक की गई तो पता चला है कि चार कानों वाली एक बिल्ली जर्मनी में भी है, लेकिन वह याडा जैसी प्रसिद्ध नहीं है।
|