अब ऑस्ट्रेलिया में सीनियर स्कूल के विद्यार्थी परीक्षा के दौरान दोस्त को फोन लगा सकेंगे और इंटरनेट तथा पोड कास्ट का इस्तेमाल कर सकेंगे। सिडनी में लड़कियों के एक कॉलेज ने आज यह योजना बताई।
सिडनी के प्रेबायटेरियन लेडीज कॉलेज 'खुली किताब परीक्षा' की परिकल्पना को आगे बढ़ा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यार्थी परीक्षा के दौरान संदर्भ किताबों को ला सकेंगे और नवीनतम तकनीक का प्रयोग कर सकेंगे।
'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' के अनुसार स्कूल 14-15 वर्ष आयु वर्ग के अंग्रेजी के विद्यार्थियों के साथ नए माध्यम का परीक्षण कर रहा है। आशा है कि इस साल के अंत तक इसका सभी विषयों में प्रयोग होने लगेगा।
प्रारंभिक परियोजना की समन्वयक अँगरेजी की शिक्षिका डेयरड्रे कोलमान ने बताया परीक्षा के दौरान मोबाइल फोनस, इंटरनेट और एमपी 3 प्लेयर के पोड कास्ट के माध्यम से सूचना एकत्रित करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जब भी, जिस भी स्रोत का प्रयोग सूचना एकत्र करने के लिए किया जाएगा, उसका टेस्ट पेपर में उल्लेख करना होगा।
|