हॉलीवुड की ऑस्कर विजेता अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर को पिछले कुछ सप्ताह तक अस्पताल में रहने बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।
उनके प्रवक्ता डिक गटमेन ने बताया कि 76 वर्षीय टेलर पिछले कुछ समय से लॉस एंजेलिस अस्पताल में भर्ती थीं और अब वे बेहतर महसूस कर रही हैं, इसलिए डॉक्टरों उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है। हालाँकि गटमेन ने उनकी बीमारी के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
प्रवक्ता ने कहा कि उनका स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक है और वे अपना कामकाज स्वयं कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि टेलर अपने घर पर हैं और काफी प्रसन्नचित्त एवं पहले से ज्यादा व्यस्त हैं।
|